एक कदम शहीदों के सम्मान की ओर अभियान का तिलगोड़ी मे आयोजन
कौशाम्बी, अगस्त 1 -- प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी में शनिवार को एक कदम शहीदों के सम्मान की ओर अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी के महानायकों और शहीदों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। बच्चों को जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाध्यापक डॉ. रामनेवाज सिंह ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी की वजह से ही आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश सेवा का संकल्प लेना होगा। शहीदों के सम्मान के लिए एक से 15 अगस्त तक प्रतिदिन शिक्षक अलग-अलग अमर शहीदों के योगदान से बच्चों को परिचित कराएंगे। इसी क्रम मे आज बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, सत्य, अहिंसा और स्वदेशी आंदोलन में उनके योगदान के बारे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.