बिहारशरीफ, जून 20 -- वेना थाना क्षेत्र के सिरनावां गांव में हुई घटना रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के सिरनावां गांव में शुक्रवार की रात एक कट्ठा जमीन के लिए दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में एक ही परिवार के छह लोग जख्मी हो गये। जख्मी सुशीला देवी, मदन तांती, मारुती तांती, धर्मेन्द्र कुमार, अनंत तांती व पूजा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मदन तांती ने बताया कि जमीन को लेकर गोतिय के लोगों ने शराब के नशे में उनके परिवार के साथ मारपीट की। डेढ़ महीना पहले भी इसी विवाद में पत्नी के साथ मारपीट की गयी है। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में एक युवक गिरफ्तार आरोपित अब केस नहीं करने की धमकी दे रहे हैं। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पीड़ित ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। इस मामले में सुध...