एक कट्ठा जमीन के लिए दहेज प्रताड़ना
सहरसा, जून 2 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के संतनगर गंगजला निवासी महिला रजनी कुमारी ने दहेज में एक कट्ठा जमीन की मांग को लेकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व कहरा निवासी रंजीत कुमार साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दूसरा लड़का होने के बाद पति रंजीत कुमार, देवर रणवीर कुमार, सास उषा देवी, ससुर सुनील यादव द्वारा दहेज के रूप में एक कट्ठा जमीन की मांग करने लगे। जिससे इंकार करने पर मेरा सभी सामान, जेवरात आदि रख लिया और मारपीट कर भगा दिया। जिसके कारण मायके में रहना पड़ रहा है । यह भी पढ़ें- जमीन नाम न कराने पर विवाहिता को घर से निकाला महिला ने दहेज के लिए फोन पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.