नोएडा, जून 8 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। परिषदीय विद्यालयों में अब कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के लिए सप्ताह में कम से कम एक कक्षा डिजिटल लर्निंग की होगी, जिसमें छात्र तकनीक से नई चीजों को सीखेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि सभी विद्यालयों में तेजी के साथ स्मार्ट बोर्ड लगवाए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को हाईटेक सुविधाओं के साथ पढ़ाया जा सके। बदलते समय को देखते हुए अब डिजिटल लर्निंग पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में चुनौतियों का सामना न करना पड़े। इन कक्षाओं में बच्चों को वीडियो लेक्चर, स्मार्ट बोर्ड और डिजिटल टूल्स के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...