सासाराम, जून 11 -- सासाराम, निज संवाददाता। न्यायिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं आवश्यक होती हैं, लेकिन सासाराम सिविल कोर्ट इन दिनों गंभीर संसाधन संकट से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि एक ओर अनुमंडल परिसर में नवनिर्मित कोर्ट भवन तैयार होने के बावजूद वहां अब तक न्यायिक कार्य शुरू नहीं हो सका है, वहीं दूसरी ओर सासाराम सिविल कोर्ट में अदालत कक्षों की कमी के कारण एक ही कक्ष में कई अदालतों का पालीवार संचालन किया जा रहा है। अदालत परिसर में जगह के अभाव का असर न्यायिक कार्यों पर भी पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- एक कक्ष, कई अदालतें: सासाराम सिविल कोर्ट में सुविधाओं का गंभीर संकटअदालत परिसर की स्थिति कार्यालयों में पर्याप्त स्थान नहीं होने से महत्वपूर्ण केस रिकॉर्डों के सुरक्षित रख-रखाव में कठिनाई हो रही है। कई रिक...