नई दिल्ली, मार्च 17 -- आजकल ऑफिस जाने वाले लोग अपने साथ लैपटॉप, फाइल्स और जरूरी सामान लेकर चलते हैं। ऐसे में बैग का सही चुनाव बहुत जरूरी हो जाता है। कई महिलाएं और कुछ पुरुष भी स्टाइलिश दिखने के लिए एक कंधे पर टोट बैग (Tote Bag) कैरी करना पसंद करते हैं। लेकिन यह आदत धीरे-धीरे गर्दन, कंधे और पीठ के दर्द का कारण बन सकती है। ऑर्थोपेडिक Dr. S Sundar, चेन्नई, के अनुसार, यह सिर्फ एक छोटी आदत नहीं है, बल्कि लंबे समय में शरीर पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।क्यों होता है दर्द? जब आप एक ही कंधे पर भारी बैग लटकाते हैं, तो शरीर को संतुलन बनाने के लिए थोड़ा झुकना पड़ता है। अगर बैग का वजन 3 किलो या उससे ज्यादा हो तो कंधे, गर्दन और ऊपरी पीठ की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे उस साइड की मांसपेशियां ज्यादा काम करती हैं जिससे थकान, सूजन और दर्द होन...