मेरठ, जुलाई 18 -- दामिनी पिछले करीब एक साल से देशभर में पतियों की हत्या की घटनाओं पर नजर रख रही थी। इंटरनेट पर परफेक्ट क्राइम को लेकर जानकारी कर रही थी। साथ ही ये भी देख रही थी पुराने केस में किन तरीकों से पुलिस ने आरोपियों पकड़ा था। ऐसे में मेरठ का सांप कांड दामिनी को दोबारा से अंजाम देना आसान लगा। हालांकि इस बार दामिनी और तुषार ने पुराने केस की गलती नहीं दोहराई। अतुल को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया और गला दबाने की जगह जहरीला सांप छोड़कर डसवा दिया। दामिनी ने अतुल से वर्ष 2019 में लव मैरिज की थी और दोनों कुछ समय तक खुशी से रहे। दामिनी ने खुलासा किया कि शादी के दो साल बाद अतुल मारपीट करने लगा और यातनाएं देने लगा। अतुल की इन हरकतों से परेशान हो गई थी। करीब एक साल पहले तुषार से प्यार हो गया। इसके बाद से अतुल को रास्ते से हटाने के लिए तरीक...