प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। मऊआइमा क्षेत्र में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में एक और घायल सचिन पाल की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। तीन अन्य घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। नीरज सरोज की रात में ही मौत हो गई थी। सोरांव के जमुई गांव निवासी सचिन पुत्र राम शरण, नीरज सरोज पुत्र भागीरथी सरोज, पवन पुत्र राजेंद्र, दीपू पटेल पुत्र दुर्गविजय और अर्जुन सरोज पुत्र धीरेंद्र सरोज दो बाइक पर सवार होकर गांव के ही छेदी पटेल की बारात में शामिल होने मऊआइमा के शहबाजपुर गांव जा रहे थे। रात लगभग सवा नौ बजे हाईवे पर मगनापुर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे पांचों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। देर रात 12वीं के छात्र नीरज सरोज की एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई थी। वह त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.