लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण के बीच बने मकान को जमींदोज कर दिया गया। मकान मालिक महिला ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। छोटी काशी कॉरिडोर को शिव मंदिर परिसर के सुव्यवस्थित विकास, तीर्थ क्षेत्र के विस्तार तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। शासन स्तर से इस परियोजना के लिए 69.14 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि इसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। परियोजना को मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशासन की ओर से अब तक नगर पालिका परिषद और जिला पंचायत की कुल 20 दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा कॉरिडोर क्षेत्र में स्थित 6 पुरानी धर्मशालाओं को भी तोड़ा जा चुका है। परियोजना के अंतर्गत गोकर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.