देहरादून, जुलाई 24 -- NEET पर देशभर में मच रहे घमासान के बीच उत्तराखंड तकनीकी विश्विविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक सुर्खियां बटोर रहा है। इस प्रकरण पर कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है। दूसरी ओर देहरादून पुलिस ने मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता (40) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है और देहरादून के झाझरा स्थित एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात था। गिरफ्तारी से पहले ही विवि आरोपी पर सात साल का प्रतिबंध लगा चुका है। उत्तराखंड के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने यूटीयू पेपर लीक को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करने तथा शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के इस्तीफा की मांग की है। यह भी पढ़ें-...