एक और दो को होगी पीजीआरसी की बैठक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल की बैठक एक और दो सितंबर को होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने रविवार को इसका पत्र जारी किया। एक सितंबर को विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के शोधार्थियों के शोध प्रस्ताव पर चर्चा होगी और दो सितंबर को मानविकी, शिक्षाशास्त्र, प्रबंधन और वाणिज्य के शोधार्थियों के शोध प्रस्ताव पर चर्चा होगी। यह बैठक पीएचडी 2022 के छात्रों के लिए हो रही है। बैठक की अध्यक्षता कुलपति करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.