छत्रपति संभाजीनगर, अगस्त 7 -- जंतर-मंतर पर महीनेभर से ज्यादा समय तक सफल आंदोलन चलाने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रमुख अभिजीत दीपके का उनके ही कथित वॉलेंटियर्स विरोध करने लगे हैं। दो दिनों तक महाराष्ट्र में दीपके के घर पर चली सीजेपी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें दीपके को सीजेपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया और कई अन्य लोगों को भी प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस बैठक के दौरान, अभिजीत दीपके के घर के बाहर कुछ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि उन्हें दूसरा अरविंद केजरीवाल नहीं चाहिए। गुजरात से आए दो युवाओं में से एक अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गया और दीपके का जमकर विरोध किया। जिस समय दीपके के घर बैठक चल रही थी, उस समय उनके घर के बाहर कुछ युवा प्रदर्शन कर रहे थे। उनका दावा था कि वे भी पिछले महीने हुए जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट क...