गिरडीह, सितम्बर 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीया नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने एवं आरोपी के माता-पिता से शिकायत करने पर धमकी व गाली-गलौज तथा जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वाले एक और किशोर को निरुद्ध किया है। निरुद्ध किये गये किशोर को पचंबा पुलिस ने रविवार को बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया है। डीएसपी (मु.) प्रथम रुपेंद्र कुमार राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कानून का उल्लंघन करने वाला निरूद्ध किया गया किशोर इस कांड का मुख्य आरोपी है। इसके पूर्व इस मामले में एक और कानून का उल्लंघन करने वाले किशोर को शनिवार को निरूद्ध कर बाल सुधार गृह हजारीबाग भेजा गया था। यह भी पढ़ें- Gridih News: कानून का उल्लंघन करनेवाला किशोर गया बाल सुधार गृह बता दें कि नाबालिग छात्रा से छेड़ख...