नोएडा, मई 8 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर भी 16 जून को उड़ानें शुरू करेगी। दो एयरलाइंस की सेवा शुरू होने से विमानों और नए शहरों की संख्या बढ़ेगी। यह एयरलाइंस जल्द टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर सकती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को वाणिज्यिक विमानों की उड़ान शुरू होनी है। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को बेंगलुरु के लिए होगी पहली उड़ान, 1 जुलाई से रोज उड़ेंगे 28 विमान; देखें फुल शेड्यूलउड़ानें और टिकट बुकिंग गुरुवार को करियर लांच के तौर पर इंडिगो एयरलाइंस ने 16 शहरों के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी। अकासा एयर भी 16 जून से अपनी उड़ानें शुरू कर देगी। उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में एयरलाइंस अपनी समय सारिणी भी जारी कर देगी। इससे न सिर्फ एयरपोर्ट से विमानों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि नए शहर...