नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो के बाद अब अकासा एयर एयरलाइंस ने भी अपनी समय सारिणी जारी कर दी है। सोमवार को कंपनी ने 16 जून से उड़ानें शुरू करने का ऐलान कर बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी। अकासा एयर एयरलाइन के सह संस्थापक एवं चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण भविष्य में बड़ा एविएशन हब बनेगा। बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानों की अच्छी मांग है और आगे चलकर यहां से घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार किया जाएगा। सोमवार से दोनों शहरों के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो चुकी है। यात्री एयरलाइन की अधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म के जरिए अब...