लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला इमली चौराहा स्थित आलोक शुक्ला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 बोर पिस्टल बरामद हुआ है। देर शाम पुलिस ने उसका चालान न्यायालय भेजा। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को नाजायज 32 बोर पिस्टल और एक मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभी हाल ही में जुआ खिलाने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 32 बोर के दो पिस्टल भी बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर सप्लायर का पता लगाने की कोशिश की। पूछताछ में पुलिस को जो सूचना मिली उसी के आधार पर आगे की गिरफ्तारियां हो रही है। उसी जानकारी के आधार पर आलोक शुक्ला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 32 बोर पिस्टल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.