कौशाम्बी, मई 2 -- लखनऊ से आई खनन टीम के सदस्यों ने एसडीएम चायल अरुण कुमार, पीटीओ डॉ. संतोष कुमार तिवारी व डीएमओ चंद्र प्रकाश जायसवाल के साथ रात भर जिले की सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सघन चेकिंग के दौरान पांच ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। ओवरलोड वाहनों पर शिकंज कसने के लिए लखनऊ खनन विभाग की टीम शुक्रवार की शाम जिले में आ धमकी। टीम ने एसडीएम चायल, डीएमओ व पीटीओ को साथ लेकर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम के आने की सूचना पर ओवरलोड वाहनों के चक्के जहां के तहां थम गए। आधी रात तक टीम के हत्थे एक भी वाहन नहीं लग सके। इसके बाद टीम जब पिपरी थानाक्षेत्र में पहुंची तो एक वाहन ओवरलोड दिखाई पड़ा। टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और पिपरी थाने में सीज कर दिया। इसके बाद जब वाहनों का आवागमन ठप हो गया तो टीम के सदस्यों ने घाट का लोकेशन लेकर उस सड़क की...