बहराइच, मई 31 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में लंबे समय से तैनात रहे पुलिस उपनिरीक्षकों का बड़े पैमाने पर मंडलीय जिलों में तबादला किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह कदम आईजी अमित पाठक की ओर से उठाया गया है। इनमें एक एसएचओ समेत 31 दारोगा दूसरे जनपद भेजे गए हैं,जबकि जिले में 37 उपनिरीक्षक आए हैं,जल्द ही इनकी तैनाती थानों पर की जाएगी। देवीपाटन मंडल आईजी अमित पाठक ने जनपद में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके बौंड़ी एस ओ त्रिलोकी नाथ मौर्या सहित 31 दरोगाओं को गैर जनपद श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा स्थानान्तरण किए है। जबकि इन तीनों जनपदों से 37 दरोगाओं का तबादला जिले में किया गया है। अब जिले में समय पूरा कर चुके निरीक्षकों के गैर जनपद स्थानांतरित किए जाने के आसार है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...