देवरिया, अप्रैल 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेज पड़ियापार जैसौली शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। कॉलेज में एक-एक शिक्षक के भरोसे बीएससी व बीए की पढ़ाई हो रही है। हाल यह है कि कॉलेज में 8 सौ 40 सीट के सापेक्ष मात्र 1 सौ 45 सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। करीब 82 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं।वर्ष 2025 में राजकीय डिग्री कॉलेज पड़ियापार जैसौली का संचालन शुरू हुआ। कॉलेज में कला वर्ग के तहत हिंदी, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत, दर्शन शास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भूगोल, संस्कृत व बीएससी में गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और वाणिज्य वर्ग की मान्यता है। यह भी पढ़ें- कुमाऊं विवि को मिले सात नए प्राध्यापक छात्रों के प्रवेश के लिए कॉलेज में 840 सीटें निर्धारित हैं। शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से कॉलेज...