सीवान, जून 6 -- सीवान। दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति को हराभरा रखने के संकल्प के साथ मनाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी, शासी निकाय के सलाहकार सह पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, उप प्राचार्य डॉ. राजा प्रसाद, डॉ. विजय गणेश यादव, डॉ. उपेन्द्र पर्वत, डॉ. प्रबुद्ध कुमार प्रवीण, डॉ. दुर्गेश कुमार, डॉ. सुजीत किशोर राय व डॉ. विश्वकर्मा कुमार आदि ने महाविधालय के भैषज्योदान में एक - एक पौधे लगाकर उसे अपने संरक्षण में बड़ा होने तक देखरेख करने का बीड़ा उठाया। मौके पर प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को संरक्षित करना आवश्यक है अन्यथा पूरी मानवता प्रदुषण के प्रकोप से खतरे में है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर दिया संदेश पर्य...