उज्जैन, नवम्बर 16 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार शाम को हुई गोलगप्पे खाने की प्रतियोगिता में स्वीटी सक्सेना नाम की महिला ने सर्वाधिक 100 गोलगप्पे खाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 गोलगप्पे खाने पर उन्हें 2100 रुपये का इनाम दिया गया। स्वीटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बेटी को दिया है। इस प्रतियोगिता में पूजा शर्मा 92 गोलगप्पे खाकर दूसरे स्थान पर रहीं। रजनी मोरिया ने 75, प्रिया मोरे ने 65 तथा अंचिता शर्मा ने 60 गोलगप्पे खाकर टॉप पांच में स्थान बनाया। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता के टॉप पांच स्थानों पर महिलाओं का कब्जा रहा। प्रतियोगिता में 180 सेकेंड में 193 गोलगप्पे खाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने पर 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई थी। इस प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया। उज्जै...