चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- बंदगांव,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती व भंडारण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को कराईकेला थाना की विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्र में थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में अफीम के खिलाफ अभियान चला कर लगभग 1 एकड़ जमीन में लगे अफीम की खेती को ट्रैक्टर से रंजड़ाकोचा एवं कुईतुका के वनग्राम में नष्ट किया गया। इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दो वनग्राम में लगभग 1 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति अफीम का फसल पैदा ना करें । वरना उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा अफीम की फसल लगाना गैरकानूनी है। पुलिस इस पर निगाह रखी है। सभी क्षेत्रों में सर्च अभियान जारी रहेगा। जो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.