गोरखपुर, अप्रैल 16 -- मेडिकल कॉलेज। हिन्दुस्तान संवाद। बाबा गंभीरनाथ नगर (वार्ड संख्या 5) के झुंगिया स्थित 21 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटक रही है। नगर निगम की ध्वस्तीकरण की नोटिस पर यहां 21 अवैध कब्जेदार परिवार बुधवार को भयभीत रहे। नगर निगम का दावा है कि यहां पैमाइश और सीमांकन के दौरान कुल 2.108 हेक्टेयर भूमि (पांच एकड़ से अधिक ) है, जिसमें एक एकड़ से अधिक की भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जे हैं, जिन्हें हटाने के लिए कब्जेदारों को 20 दिसंबर 2025 से ही कई बार नोटिस दिया गया। बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी थी लेकिन सीएम दौरे के मद्देनजर इसे टाल दिया।अपर यह भी पढ़ें- बोले मेरठ : सेंट्रल मार्केट में महिलाओं की पुकार, बच जाए हमारा घर परिवार नगर आयुक्त अतुल कुमार के कार्यालय से जारी नोटिस के मुताबिक नगर निगम की कुल जमीन 2.108 है। इस भूम...