मुंगेर, मार्च 2 -- असरगंज, निज संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जहां एक और सरकार स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलकर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने की दवा कर रही है। वहीं असरगंज प्रखंड क्षेत्र के सजुआ पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सजुआ अपने स्थापना काल के 16 वर्षों के बाद भी सामुदायिक भवन के जर्जर कमरे में संचालित हो रहा है। केन्द्र पर सृजित पदों पर स्वास्थ्य कर्मियों की पदस्थापना नहीं होने से क्षेत्र के रोगियों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। केन्द्र पर सिर्फ ओपीडी सेवा मात्र एक एनएम के सहारे चल रहा है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का उद्घाटन 16 वर्ष पहले पूर्व स्वास्थ मंत्री शकुनी चौधरी ने किया था। उद्घाटन के समय क्षेत्र के ग्रामीण जनता...