रामपुर, फरवरी 13 -- अधिवक्ता को गोली मारने के बाद आरोपी बाबू भी घायल अवस्था में कुछ देर बाद जिला अस्पताल पहुंचा था। दावा किया जा रहा है कि उसे भी गोली लगी है। वकीलों का हंगामा होने के कारण पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल से निकाल दिया था। बाद में उसे उपचार के लिए मुरादाबाद में हरिद्वार रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इस दौरान वहां पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिस कर्मियों को अस्पताल में तैनात किया गया है। हालत सही होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई करेगी। निरस्त होगा बाबू की पिस्टल का लाइसेंस पुलिस के अनुसार बाबू ने जिस पिस्टल से गोली मारी थी, उसका लाइसेंस बाबू के नाम पर है। लिहाजा हत्या जैसी जघन्य घटना को वारदात देने के बाद पुलिस ने पिस्टल का ...