नई दिल्ली, मार्च 28 -- सभी 160 यात्री सुरक्षित नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताविशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई-579 को शनिवार को इंजन में खराबी के चलते आपात स्थिति में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतारना पड़ा। समय रहते उठाए गए कदमों के कारण बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान के एक इंजन में तकनीकी खराबी का संकेत मिलने के बाद सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान ने सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में करीब 160 यात्री सवार थे।विमान ने सामान्य प्रक्रिया के तहत दिल्ली में लैंड किया, हालांकि एहतियातन सभी सुरक्षा इंतजाम पहले से ...