भागलपुर, मई 7 -- पूर्णिया से मनोज कुमार की रिपोर्ट मरंगा पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर एक कांड के एक आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 61/26 के तहत पॉक्सो अधिनियम के आरोपी सहरा पंचायत के लोहजर निवासी अबू तालिब को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अप्राथमिक आरोपी रहुआ निवासी प्रदीप कुमार ऋषि, मरंगा निवासी प्रशांत कुमार तथा चुनापुर निवासी बंटी कुमार को मद्य निषेध कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- छापेमारी में नौ शराबी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...