जहानाबाद, मार्च 19 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात बेला और ओदान बिगहा गांव में छापेमारी की। जिसमें बेला गांव से मारपीट के आरोपी विजय चौधरी को गिरफ्तार किया गया एवं इसी गांव में शराब के नशे में बबलू चौधरी को गिरफ्तार किया गया। ओदान बिगहा से फरार चल रहे हो वारंटी अनुज यादव और शिवाकांत यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...