नई दिल्ली, अगस्त 16 -- फिटनेस के मामले जापानी लोगों नंबर वन पर रहते हैं। जापानी न सिर्फ लंबी उम्र जीते हैं, बल्कि बढ़ती उम्र में भी एक्टिव और एनर्जेटिक बने रहते हैं। इसके लिए वह कुछ अलग से नहीं करते। उनकी लाइफस्टाइल में वह कुछ ऐसी चीजें रोजाना करते हैं जो उन्हें बीमारियों से दूर रखती हैं। दूसरे देशों के मुकाबले जापान में वायरल इंफेक्शन के मामले भी काफी कम होते हैं। यहां जापानियों की एक आदत के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप भी बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं।बीमारियों से बचने के लिए जापानियों की आदत बाहर से आने के बाद जैसे हाथ धोना एक बेसिक आदत है वैसे ही जापान में बचपन से ही कुल्ला करने और गरारे करना सिखाया जाता है। घर, स्कूल और ऑफिस तक में इसके लिए कप तैयार रखे जाते हैं। बीमारियों को खुद से दूर रखने के लिए ये एक बहुत अच्छी आदत ह...