कुशीनगर, मार्च 15 -- दुदही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही की टीम ने शनिवार को दर्जन भर निजी अस्पतालों की जांच की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार के नेतृत्व में टीम ने दशहवा स्थित एक अस्पताल का पंजीकरण नहीं होने पर सील कर दिया। शिवम हॉस्पिटल गोड़रिया, महंत हॉस्पिटल बड़हरा, मंगलम हॉस्पिटल दुदही, राहत हॉस्पिटल, आयुषि हॉस्पिटल, न्यू शिवाय हॉस्पिटल, विंध्यवासिनी हॉस्पिटल दुदही, सरस्वती हॉस्पिटल गौरी श्रीराम तथा देवांशी हॉस्पिटल तिवारीपट्टी ने सभी जरूरी कागज उपलब्ध कराया। इन सभी अस्पतालों का पंजीकरण ठीक पाया गया। डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर निरीक्षण हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.