प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की ओर से हाल ही में संपन्न पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) एवं पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए में एक अभ्यर्थी को एक पद आवंटित करने की मांग उठी है। अभ्यर्थियों ने भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एवं सचिव को पत्र लिखकर एक से अधिक पदों पर चयनित कॉमन अभ्यर्थियों को किसी एक पद से डीलिस्ट करके उनके स्थान पर अनुपूरक सूची बनाते हुए अन्य अभ्यर्थियों के चयन की मांग की है ताकि अधिक से अधिक पदों को भरा जा सके।

उम्मीदवारों की अपील अभ्यर्थी अरुण कुमार, अविनाश सोनी, मोहित कुमार, मनीष कुमार आदि का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए का विज्ञापन 29 दिसंबर 2023 को आया था और अंतिम परिणाम सात फरवरी 2026 जबकि पुलिस उपनिरी...