एक अफवाह और 18% तक उछल गया यह शेयर, कंपनी के खंडन से बढ़ेगी निवेशकों की टेंशन?
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Sun TV Network share: वैसे तो बाजार में बुधवार को बिकवाली का माहौल था लेकिन सन टीवी नेटवर्क के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। सप्ताह के तीसरे दिन सन टीवी के शेयर में 18 पर्सेंट का उछाल आया और यह 664.60 रुपये तक जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। बता दें कि शेयर की पिछली क्लोजिंग 553.85 रुपये पर हुई थी। बता दें कि इस कंपनी के पास सनराइजर्स हैदराबाद IPL टीम की फ्रैंचाइजी की ऑनरशिप है। इसके अलावा कंपनी SunRisers ईस्टर्न केप के जरिए दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में भी मौजूद है।तेजी की वजह? शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, सन टीवी नेटवर्क के शेयरों में तेजी कंपनी के IPL बिजनेस को अलग करने यानी डीमर्जर की योजनाओं से जुड़ी कई रिपोर्टों के कारण आ रही है। बाजार में ऐसी रिपोर्टें सामने आईं कि सन टीवी नेटवर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.