धनबाद, मार्च 31 -- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से कार्यात्मक सहकारी समितियों के रैपिड सर्वेक्षण के लिए एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रांची में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक आशीष कुमार एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के कार्यालय से कालीचरण सिंह, सहायक निबंधक सहित अन्य उपस्थित उप क्षेत्रीय कार्यालयों के सहायक निदेशक ने किया। एक अप्रैल से कार्यात्मक सहकारी समितियों के रैपिड सर्वेक्षण का क्षेत्र-कार्य आरंभ किया जा रहा है। आशीष कुमार ने जोर दिया कि सहकारी क्षेत्र भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास के आधार के रूप में कार्य करता है, जो ग्रामीण सशक्तीकरण और समावेशी विकास के माध्यम से अपनी शक्ति प्रदर्शित करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...