संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संचारी रोग नियंत्रण माह एक अप्रैल से शुरू होगा। माह भर तक चले अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ -साथ दस विभाग के कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे । कृषि विभाग चूहा मारने का हुनर बताएगा तो स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों से निपटने का गुर बताएंगे।कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अभियान संचालित करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाएंगी और लोगों को संक्रामक रोगों को बारे में जानकारी मुहैया कराएंगी। इस दौरान बुखार और संभावित क्षयरोगियों की सूची भी तैयार होगी और बुखार के गंभीर मरीजों को ईटीसी सेंटर पर भी भर्ती किया जाएगा। जल निगम उथल नल वाले को लाल घेरा तैयार करेंगे और लोगों को इंडिया मार्का-2 नल का जल पीने के लिए ...