उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। परिवार नियोजन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक अप्रैल को अंतरा त्रैमासिक सब क्यूटिनियस इंजेक्शन लांच किया जाएगा। यह इंजेक्शन जिला महिला चिकित्सालय के साथ अचलगंज एवम् नवाबगंज ब्लॉक में चयनित चिकित्सा इकाई पर रोल आउट किया जाएगा। इसको लेकर आशाओं को जागरुक करने के लिए शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसदौरान आशा कार्यकर्ताओं को सक्रिय कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया गया। एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि एक अप्रैल से लांच किए जा रहे इंजेक्शन के बारे में सभी आशाओं को जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें सभी आशा कार्यकर्ताओं से परिवार नियोजन की सुविधाएं समाज के अंतिम पायदान तक पात्र लाभार्थी को अनिवार्य रूप से पहुंचाने व पुरुषों को नसबंदी के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिया गया। बैठ...