संवाददाता, मार्च 29 -- एक अप्रैल से नेशनल हाईवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की यात्रा करने पर अधिक टोल टैक्स जमा करना होगा। एनएचएआई और यूपीडा की ओर से नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है और टोल प्लाजा पर भी नई रेट लिस्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। हल्के वाहनों से यात्रा करने पर प्रत्येक टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये टोल टैक्स बढ़ जाएगा। एक्सप्रेसवे की यात्रा में मिनी बस का टोल टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। एनएचएआई के कुशीनगर-लखनऊ हाईवे के तेनुआ टोल प्लाजा सहित पीआईयू गोरखपुर में सभी 13 टोल प्लाजा पर रेट लिस्ट बदली जा रही है, जबकि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में भगवानपुर टोल प्लाजा से चौदह परास तक रेट लिस्ट बदली जा रही है। यूपीडा के अधिशासी अभियंता पीपी वर्मा ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की बढ़ोत्तरी की सूची प्राप्त होगी। यह भी पढ़ें- यूपी: छोट...