शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। एक अप्रैल से देश की कर प्रणाली में बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। आयकर और जीएसटी दोनों में संशोधनों के साथ प्रस्तावित आयकर अधिनियम 2025 के जरिए पुरानी व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए जाएंगे। शाहजहांपुर के कर अनुपालन विशेषज्ञ अक्षत सक्सेना के अनुसार, ये बदलाव कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा बदलाव "टैक्स ईयर" की अवधारणा का है, जिसमें अब आय का आकलन और रिटर्न फाइलिंग उसी वर्ष में होगी, जिससे पुराने वित्तीय वर्ष और असेसमेंट ईयर की जटिलता खत्म हो जाएगी। नई कर व्यवस्था को मुख्य प्रणाली के रूप में लागू किया जा रहा है, जिसमें छूट और कटौतियों की भूमिका कम होगी, जबकि प्री-फिल्ड रिटर्न में अधिक जानकारी स्वतः शामिल होगी। अक्षत सक्सेना के मुताबिक,...