औरैया, मार्च 16 -- अजीतमल, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक अप्रैल से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 से देशभर के सभी टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस कर दिए जाएंगे। इसके बाद टोल पर नकद भुगतान की सुविधा समाप्त हो जाएगी और वाहन चालकों को केवल फास्टैग या यूपीआई के माध्यम से ही टोल शुल्क का भुगतान करना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर स्थित करीब 1150 टोल प्लाजा को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के अनुसार 01 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जिससे टोल पर लगने वाली लंबी कतारों और समय की बर्बादी को कम किया जा सके। एनएचएआई के अनुसा...