चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा और राउरकेला होकर भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस 01 अप्रैल यानी उत्कल दिवस से नियमित रूप से चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 18403 भुवनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस भुवनेश्वर से 1 अप्रैल को 20.25 बजे खुलेगी। यह ट्रेन कटक, ढेंकानाल, तालचेर रोड, अनुगुल, कारीजंगा, रेढ़ाखोल, संबलपुर सिटी होते हुए झारसुगुड़ा जंक्शन 02.10 बजे पहुंचेगी और 02.15 बजे खुलेगी। राउरकेला में यह ट्रेन 03.45 पहुंचेगी और 03.50 बजे खुलेगी। यह ट्रेन नुआगांव, हटिया, रांची, मुरी, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, चंद्रपुरा होते हुए धनबाद दूसरे दिन 11.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 18404 धनबाद- भुवनेश्वर एक्सप्रेस धनबाद से 2 अप्रैल को 16.00 बजे खुलेगी और यह रांची हटिया होते हुए राउरकेला 23.15 बजे पहुंचेगी और 23.25 ...