पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिले में 1 अप्रैल 2026 से जमीन की पूर्व निर्धारित मूल्यांकन दर (सर्किल रेट) में चार गुना तक वृद्धि किए जाने की तैयारी है। इस फैसले के लागू होने के बाद जमीन की खरीद-बिक्री महंगी हो जाएगी, क्योंकि निबंधन शुल्क, स्टांप ड्यूटी और अन्य सरकारी शुल्क भी बढ़े हुए मूल्यांकन दर के आधार पर ही वसूले जाएंगे। पूर्णिया में सर्किल रेट में चार गुना वृद्धि का फैसला एक बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। इससे जहां सरकारी खजाना मजबूत होगा, वहीं आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र के जमीन का मूल्याकंन विगत वर्ष 2014 में तथा शहरी क्षेत्र के जमीन का मूल्यांकन वर्ष 2016 में निर्धारित किया गया था। नियमानुसार प्रत्येक तीन वर्ष बाद जमीन मूल्याकंन को बाजार दर के अनुसार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.