फतेहपुर, मार्च 19 -- हथगाम। संचारी रोगों की रोकथाम और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लाक में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में तय हुआ कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जबकि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष दस्तक अभियान संचालित होगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, ग्राम्य विकास, शिक्षा, कृषि और बाल विकास सेवा विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे। ब्लाक प्रशासन ने अब्दुल्लापुर, पुरुषोत्तमपुर, रसूलपुर, कनकपुर, मोसिपन की सरई, फुदो का पुरवा, शाहपुर और कासिमपुर कतारी गांवों को हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित किया है। इन क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई, फागिंग और निगरानी पर जोर दिया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत टीमें घर-घर जाकर बुखार के मरीजों, इन्फ...