लखनऊ, मार्च 25 -- - इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मानीटरिंग पोर्टल से होगी निगरानी, सभी स्कूली वाहनों के नंबर होंगे दर्ज - मुख्य सचिव ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश- कहा, पोर्टल के अलर्ट सिस्टम से तय की जाएगी जवाबदेहीलखनऊ, विशेष संवाददातामुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलों में एक से 15 अप्रैल के मध्य विशेष अभियान के तहत स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच कराए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी मंडलायुक्तों व डीएम कहा कि अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित कराकर स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कराई जाए। अनफिट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने का निर्देश भी दिया।मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन विभाग के इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मानीटरिंग पोर्टल पर सभी स्कूलो...