प्रयागराज, मार्च 28 -- न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में इंडियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन ने एक अप्रैल को रेलवे के सभी जोन और उत्पादन इकाइयों में काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। फेडरेशन के महामंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि फेडरेशन की कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नर सिंह कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इसमें नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु से विचार-विमर्श करने के बाद एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। रेल कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर ही काला फीता बांध कर एनपीएस-यूपीएस गो बैक, पुरानी पेंशन बहाल करो, निजीकरण भारत छोड़ो का नारा लगा कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस विरोध प्रदर्शन में रेलकर्मियों के परिजन भी शामिल होंगे। वर्चुअल बैठक में राजेन्द्र प्रसाद पाल, कमल उसरी, पुष...