हमीरपुर, मार्च 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। मुस्करा कस्बे के सुप्रसिद्ध जवारा जुलूस को लेकर आगामी एक अप्रैल को 3.30 घंटे तक हमीरपुर-राठ मार्ग पर रूट डायवर्जन रहेगा। मुस्करा इंस्पेक्टर योगेश तिवारी ने बताया कि इस दिन शाम चार बजे से लेकर शाम 7.30 बजे तक यातायात डायवर्जन रहेगा। इस अवधि में हमीरपुर से राठ की ओर जाने वाले बड़े वाहन बिवांर से ममना होते हुए राठ जाएंगे। हल्के वाहन दामूपुरवा नहर के रास्ते बिहूंनी कला पुल से राठ की ओर जाएंगे। इसी तरह राठ से हमीरपुर की ओर जाने वाले बड़े वाहन धनौरी टोल से एक्सप्रेस-वे राठ-जलालपुर मार्ग उमरिया-ममना होते हुए बिवांर से हमीरपुर जाएंगे। छोटे वाहन बिहूंनी कला नहर रोड से दामूपुरवा होते हुए हमीरपुर जाएंगे। महोबा से हमीरपुर की ओर जाने वाले बड़े वाहन मौदहा होते हुए हमीरपुर जाएंगे। हमीरपुर से महोबा की ओर जाने वाले बड़...