सीवान, नवम्बर 13 -- तरवारा, एक संवाददाता। इसी दिन थाना क्षेत्र के तरवारा- गंडक नहर के समीप एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आजाद अली और मुस्ताक अली के रूप में हुई है। दोनों युवक अपने ससुराल गोपालपुर से अपने घर गोरेयाकोठी के पुरन्दरपुर लौट रहे थे। तभी मलमलिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीवान सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...