मैनपुरी, मई 23 -- यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के दो कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर एक ही अनुक्रमांक (रोल नंबर) की दो-दो उत्तर पुस्तिकाएं पाई गई हैं। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए बोर्ड ने संबंधित दोनों परीक्षार्थियों का परिणाम फिलहाल रोक दिया है। मामला जिले के परीक्षा केंद्र पीएसके स्मृति इंटर कॉलेज (भांवत रोड) और एससी यादव इंटर कॉलेज (मैनपुरी) से जुड़ा है। नियमों के मुताबिक, इन केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए जिले से बाहर निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर भेजी गई थीं। कॉपियों को जांचते समय मूल्यांकनकर्ताओं को दोनों कॉलेजों के एक-एक छात्र की एक ही रोल नंबर वाली दो-द...