नई दिल्ली, मई 19 -- एक अनार और दो बीमार वाली कहावत आपने खूब सुनी होगी, लेकिन आईपीएल 2026 में यह कहावत और भी आगे निकल गई है। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ्स की रेस को देखें तो आप पाएंगे कि एक अनार और 5 बीमार आपको दिखाई पड़ेंगे। आईपीएल के 19वें सीजन के प्लेऑफ्स के लिए तीन टीमें कन्फर्म हो गई हैं, लेकिन एक स्लॉट के लिए पांच टीमें रेस में हैं। इनमें से दो टीमों की हालत ज्यादा खराब है, जबकि एक टीम 16 अंक तक पहुंच सकती है, जबकि दो टीमें 15-15 अंकों तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में आने वाला हर मैच दिलचस्प होगा। आईपीएल 2026 के लिए अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई किया। एसआरएच को जैसे ही सीएसके के खिलाफ जीत मिली। वैसे ही न सिर्फ एसआरएच, बल्कि गुजरात टाइटन्स का भी प्लेऑफ्स का टिकट कन्फर्म हो गया।...