बिहारशरीफ, मई 6 -- एक अधिकारी के कंधे पर तीन विभागों की जिम्मेवारी चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न विभागों में स्वतंत्र अधिकारी के नहीं रहने के कारण लोगों को फजीहत उठानी पड़ रही है। बीडीओ के अलावा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और मनरेगा पीओ का प्रभार एक ही अधिकारी के पास है। मनरेगा पीओ रामेश्वर दास नवंबर 2023 में ही रिजाइन दे चुके हैं। इनकी जगह पर नये पीओ का पदस्थापना अबतक नहीं किया गया है। इससे मनरेगा के कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बाल विकास परियोजना कार्यालय भी प्रभारी पदाधिकारी के भरोसे चल रहा है। इधर, डीडीसी संजय कुमार ने बताया कि नये पदाधिकारियों की पोस्टिंग न होने के कारण सीडीपीओ और पीओ का चार्ज बीडीओ को दिया गया है। यह भी पढ़ें- नौहट्टा में आधार केंद्र बंद, मनरेगा मजदूरों की हाजिरी पर संकट (चेवाड़ा से संजीव कुमार)...