लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- मनरेगा की जगह शुरू की गई नई वीबीजीरामजी योजना की शुरुआत वैसे तो एक जुलाई से हो चुकी है, लेकिन अब यह योजना जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक अगस्त से शुरू हो रही है। एक अगस्त से सभी गांवों में काम शुरू हो जाएंगे। ग्राम पंचायतों में काम कराने के लिए कार्ययोजना पहले से ही पास हो चुकी है। सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों, रोजगार सेवकों को निर्देश दिया गया है कि एक अगस्त से काम शुरू कराएं। सभी कामों की मानीटरिंग चलती रहेगी। मनरेगा की जगह शुरू की गई नई योजना वीबी जीरामजी की शुरुआत एक जुलाई से होने के बाद जिले के करीब 51 ग्राम पंचायतों में काम शुरू कराए गए। अब जिले की सभी 1165 ग्राम पंचायतों में एक अगस्त से काम शुरू हो रहे हैं। उपायुक्त वीबीजीरामजी अमित कुमार परिहार ने बताया कि एक अगस्त को शुरू होने वाले कार्यों की कार्य योज...