चम्पावत, सितम्बर 14 -- चम्पावत, संवाददाता। चम्पावत जिले में एक अक्तूबर से राशन कार्ड स्वत: निष्क्रिय होंगे। लगातार छह माह राशन नहीं लेने वाले कार्ड चिह्नित भी किए जाएंगे। भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में आगामी एक अक्तूबर से राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली शुरू होगी। लंबे समय से उपयोग में नहीं आ रहे राशन कार्ड और डुप्लीकेट लाभार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि हर माह की 21 तारीख को राशन कार्ड चिन्हित होंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित राशन कार्डों को स्थायी रूप से हटाए जाने से पूर्व 90 दिन में ईकेवाई होगी। बताया कि किसी राशन कार्ड अथवा लाभार्थी को निष्क्रिय किए जाने पर राशन कार्ड के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर में एसमएस से सूचना मिलेगी। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से निर्धारित समय...